फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दो की हत्या, वृद्ध महिला और युवक का गला रेता, मची सनसनी

Fri, 07 Dec 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वृद्ध महिला के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक ही रात महिला व एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसे लेकर क्षेत्रीय लोग सकते में आ गए। दोनों ही वारदातों को एक ही तरह से अंजाम दिया गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विनय मिश्रा एवं एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की जांच की। साथ ही संबंधित थाना पुलिस को तत्काल घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। 

चुनार कोतवाली क्षेत्र के रुदौली निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा के नंदुपुर स्थित खेत में गुरुवार सुबह छह बजे खून से लतपत 35 वर्षीय एक युवक की लाश मिली। मजदूरी करने जा रही महिलाओं ने शव देेखा तो इसकी सूचना जिला पंचायत सदस्य तपेस यादव को दी। तपेश यादव ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ चुनार प्रमोद कुमार, कोतवाल चुनार कमलेश पाल, चौकी इंचार्ज मोहम्मद अकरम खान पहुंचे। फील्ड यूनिट प्रभारी रविंद्र सिंह की टीम ने भी डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचकर छानबीन की। आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराई गई लेकिन किसी ने उसे नहीं पहचाना।

युवक क्रीम कलर का स्वेटर, काला जींस पहने हुए था। काले रंग की चप्पल बगल में पड़ी थी। आशंका है कि युवक को नशे की हालत में यहां लाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन


दूसरी घटना में चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव निवासिनी पेड़ा देवी 70 पत्नी भगंतु मांझी अपने दो मंजिला मकान के नीचे वाले कमरे में अकेले ही बुधवार रात सोई थीं। देर रात अज्ञात बदमाशों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। उसकी लाश को कमरे से बाहर लाकर दीवार से सटाकर बैठा दिया। सुबह परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।

एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय सीओ सदर हितेंद्र कुमार व चील्ह कोतवाल रमेश यादव के साथ पहुंचे और छानबीन की। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने कहा कि चुनार में अज्ञात युवक और चील्ह में वृद्घ महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। दोनों घटनाओं का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। महिला के पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। ,
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें