फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'कैसे करूंगी बच्चों की शादी', पेड़ पर पति की लाश देख चीख पड़ी पत्नी; मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Fri, 17 Jul 2026 03:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में 50 वर्षीय विशुन विश्वकर्मा का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पत्नी शव देखकर चीख पड़ी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विशुन विश्वकर्मा की माैत के बाद माैके पर पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान केराडीह गांव निवासी विशुन विश्वकर्मा (50) के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के दक्षिण दिशा स्थित खेत के पास आम के पेड़ से उनका शव लटकता देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी मुनिया देवी, तीन पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। परिवार के सभी बच्चे अविवाहित हैं। घटना के बाद पत्नी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विशुन विश्वकर्मा शुक्रवार सुबह घर से निकले थे। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें गांव के दक्षिण दिशा की ओर जाते हुए देखा था। कुछ देर बाद उनके फंदे से लटकने की सूचना मिली। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें