फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एटीएम बूथ के बाहर गार्ड की बंदूक से चली गोली, युवक को लगे छर्रे; थाना प्रभारी बोले- मिस फायर है

Fri, 17 Jul 2026 03:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिले में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर सुरक्षा गार्ड की दोनाली बंदूक से मिस फायर हो गया। गोली के छर्रे एटीएम पर रुपये निकालने आए युवक अवधेश राजभर की बाईं कलाई में लग गए। पुलिस ने घायल का उपचार कराकर जांच शुरू की। युवक ने सुरक्षा गार्ड के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
घायल अवधेश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित बड़ालालपुर में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर गुरुवार दोपहर सुरक्षा गार्ड की दोनाली बंदूक से अचानक मिस फायर हो गया। गोली के छर्रे पास खड़े एक युवक की बाईं कलाई में लग गए, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने युवक का उपचार कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र के अटेसुवा गांव निवासी अवधेश राजभर दोपहर करीब एक बजे बैंक ऑफ इंडिया की बड़ालालपुर शाखा के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। उसी दौरान बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड रामचंद्र यादव अपनी दोनाली बंदूक को कंधे पर टांगने की स्थिति बदल रहे थे। इसी बीच अचानक बंदूक से मिस फायर हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली जमीन की ओर चली और जमीन तथा एटीएम के पास की दीवार से टकराने के बाद उसके छर्रे बाहर खड़े अवधेश राजभर की बाईं कलाई में जा लगे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद अवधेश राजभर चांदमारी पुलिस चौकी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद घायल युवक ने शिवपुर थाने में लिखित तहरीर देकर सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बंदूक से हुए मिस फायर का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बैंक परिसर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें