उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के अंगुली गांव में हुई है। बदमाश ने बरखूराम यादव(65) की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।