फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में एक बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, मंदिर में फांसी लगा कर जान दी

Tue, 12 May 2020 03:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान गौरंग दास गोस्वामी के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बंगाल के रहने वाले थे।

विज्ञापन

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला में एसके रॉय परिवार के साथ चार साल से रहते थे। परिवार में बड़े बेटे सौरभ(22) प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घर पर गौरव(13) और पत्नी अर्चना रहती है। सौरभ परिवार की देख-रेख करता है। उसी मकान में एक प्राचीन महादेव जी का मंदिर है।


गौरांग दास रोज की तरह रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह परिवार का एक सदस्य मकान में ही स्थित मंदिर में पूजा के लिए गया तो देखा कि गौरांग दास ने प्राचीन शिव मंदिर बाल्टी के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर पंखे से लटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बेटे सौरभ ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर अस्सी चौकी प्रभारी, भेलूपुर थाना प्रभारी के साथ फॉरेंसिक टीम ने रस्सी को खोल के शव नीचे उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें