फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चारपाई पर मिला वृद्ध का शव, बड़े बेटे ने छोटे भाई पर लगाया हत्या का आरोप; जमीन बेचने को हुई थी पंचायत

Tue, 13 Oct 2026 12:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

चारपाई पर वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बड़े बेटे ने छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले जमीन बेचने को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
माैके पर पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध गांव में मंगलवार को सुबह एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी फैल गई। वृद्ध का शव घर में चारपाई पर मिला। मृतक के बड़े बेटे ने अपने छोटे भाई पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले मृतक के छोटे बेटे ने गांव में ही जमीन बेची थी और कुछ बयाना स्वरूप पैसा ले लिया था। जमीन मृतक के नाम थी तो छोटे बेटे ने जमीन का बयनामा करने के लिए पिता को बोला तो मृतक ने बयनामा करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Trending Videos

पहुंची पुलिस

सांगोबांध निवासी विश्वनाथ प्रजापति पुत्र इनरमन (63) सोमवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर परिजन उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। वहां चारपाई पर उन्हें मृत अवस्था में देखकर परिजन अवाक रह गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। 

सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान गोपाल प्रसाद सहित गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बभनी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। 
विज्ञापन

जमीन बेचने के बाद से चल रहा था विवाद
विश्वनाथ प्रजापति के दो बेटे हैं। बड़े बेटे सुरेंद्र कुमार ने अपने छोटे भाई सोनू कुमार पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, करीब पांच दिन पहले मृतक के छोटे बेटे सोनू ने गांव में ही अपनी जमीन बेची थी। जमीन की बिक्री को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से मामला गंभीर हो गया है। 
मौके पर मृतक के गले या शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - विनय प्रभाकर साहनी, सीओ दुद्धी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें