मिर्जापुर के जमालपुर थाना अंतर्गत कैमा गांव निवासी राकेश तिवारी का परिवार भगवानपुर में रहता है। पांच साल पहले राकेश की मौत के बाद परिवार में उनकी पत्नी सिंधु, बड़े बेटे सतीश, बेटी पूजा और वर्षा के साथ रहती थी। लंका पुलिस को पूजा ने बताया कि उसकी छोटी बहन वर्षा (18) इसी वर्ष इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर बीएचयू प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
मंगलवार की रात वर्षा टीवी देख रही थी तो उसे डांट कर पढ़ाई करने के लिए कहा गया था। बुधवार की सुबह 10:45 बजे के लगभग वर्षा कोचिंग के लिए निकली लेकिन वहां नहीं गई। पूजा ने बताया कि वह कोचिंग में पढ़ा कर और भाई लंका स्थित एक दुकान पर काम कर परिवार का खर्च चलाते हैं। वहीं, वर्षा का शव देखते ही उसकी मां सिंधु अचेत हो गई। लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्षा के बैग से मिले मोबाइल नंबर की मदद से उसकी शिनाख्त की गई।