फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ऑब्जर्वर अजय कुमार सिंह को श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों ने दी पुष्पांजलि

Sun, 06 Dec 2020 02:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कमिश्नरी सभागार में ऑब्जर्वर अजय कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवंगत अजय कुमार सिंह (आईएएस) को रविवार को वाराणसी में कमिश्नरी सभागार में आयोजित शोक सभा में अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण राहुल पांडेय, नगर आयुक्त गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुलगी सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत अजय कुमार सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले अधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

विज्ञापन

अजय कुमार सिंह (आईएएस) को वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग से ऑब्जर्वर बनाकर वाराणसी भेजा गया था। स्वर्गीय सिंह शुक्रवार को सर्किट हाउस में अचानक गिरकर बेहोश हो गए थे। जहां से अधिकारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया और उनकी स्थिति अत्यंत खराब रही। उन्होंने इलाज के दौरान ही शनिवार को सुबह में साढ़े 9 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।


विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्गीय अजय कुमार सिंह की पत्नी नीना शर्मा (आईएएस) सूचना मिलते ही शुक्रवार को सरकारी हेलीकॉप्टर से पहुंच गई थी। शनिवार को स्व सिंह को दिवंगत होने पर लखनऊ से उनका पुत्र यशवर्धन भी वाराणसी पहुंचा। अजय कुमार सिंह का मणिकर्णिका घाट पर ही अंतिम किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें