फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : श्री काशी विश्वनाथ धाम में अधिकारी बने मददगार, बच्चों को गोद में लेकर आए भक्त, कराया दर्शन

Sat, 15 Feb 2025 08:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन को आए भक्तों के बीच व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बच्चों को गोद में लेकर आए भक्तों के साथ बुजुर्गों के सुगम दर्शन की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही बाल भक्तों को चॉकलेट टॉफी देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में निरीक्षण करते मुख्य कार्यपालक अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में पधारे भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को सुदृढ़ करने का क्रम निरंतर जारी है। मंदिर न्यास भक्तों की सहूलियत के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। भक्तों की और धाम में उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए न्यास के अधिकारी धाम में भ्रमण कर प्रत्येक व्यवस्था को पुख्ता बना रहे हैं।

विज्ञापन


मंदिर के सीईओ श्री काशी विश्वनाथ धाम के प्रत्येक बिंदु पर श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेकर उसे मुकम्मल करा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मंदिर के गेट नंबर 4 से गंगा द्वार तक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कतार में लगे श्रद्धालुओं के पास पहुंचकर उनका कुशल पूछा और उन्हें जरूरत अनुसार सहयोग भी उपलब्ध कराया।

कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था कराई। निरीक्षण के दौरान कई श्रद्धालुओं के गोद में बच्चों को लेकर लाइन में खड़ा देख उन्होंने न्यास की टीम लगाकर श्री काशी विश्वनाथ का सुगम दर्शन कराया। इससे अभिभूत दर्शनार्थियों ने काशी विश्वनाथ की विशेष कृपा बताते हुए न्यास को साधुवाद दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


न्यास के अधिकारी निरीक्षण के दौरान हर आयु के श्रद्धालुओं की सहूलियत का ध्यान रख रहे हैं। कतार में लगे महादेव के बाल भक्तों को सुखद अनुभूति कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। न्यास के अधिकारी बाल भक्तों को महादेव के स्नेहाशीष के तौर पर चॉकलेट, टॉफी देकर धाम में स्वागत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें