फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लापरवाही पर अधिकारियों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा/राजातालाब। समाधान दिवस पर पिंडरा तहसील में शनिवार को विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने समस्याएं सुनीं। लापरवाही पर राजस्व विभाग के अधिकारियों काे चेतावनी दी। वहीं, अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन वेतन काटने को कहा। पिंडरा तहसील दिवस में 103 मामले आए। इसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। उधर, सदर तहसील में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने समस्याएं सुनीं और समाधान कराने को कहा।पिंडरा तहसील सभागार में समस्या सुनने के दौरान विधायक को अधिकारियों की लापवाही मिली। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि फरियादियों को दौडाएं नहीं। कई अधिकारियों से जवाब भी मांगा। इस दौरान नौ विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सदर तहसील में समस्याएं सुनीं। उन्होंने तहसील कर्मियों से कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान कराएं। इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित मामले अधिक आए।
विज्ञापन

राजातालाब तहसील में उप जिलाधिकारी राजातालाब गिरीश द्विवेदी ने समस्याएं सुनीं। यहां 209 से अधिक मामले आए। जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण हुआ। जिला सहकारी बैंक शाखा सिरहीरा के प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने विद्युत विभाग द्वारा गलत बिल दिए जाने का की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें