फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिले में लहलहाएगी ज्वार-बाजरा की फसल, बढ़ा लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में ज्वार-बाजरा सहित कई मोटे अनाज की फसल लहलहाएगी। इस सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले बोआई का रकबा बढ़ाया गया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल मक्के का बोआई रकबा 2973 हेक्टेयर था। इसे बढ़ाकर अब 3410 हेक्टेयर किया गया। इसी तरह ज्वार का उत्पादन 2304 से बढ़ाकर 2751 हेक्टेयर किया गया। बाजरे का उत्पादन 5250 से बढ़ाकर 5841 हेक्टेयर किया गया है। मूंग 280 से बढ़ाकर 282, उरद 1783 से 2488 हेक्टेयर किया गया है। अरहर का उत्पादन क्षेत्रफल 4026 से 4997 हेक्टेयर किया गया है। इसके अलावा तिल का उत्पादन 330 से बढ़ाकर 435 कर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि श्री अन्न योजना के तहत जिले में मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को मोटे अनाज के बीज का मुफ्त दिए जा रहे हैं। प्रत्येक पैकेट में तीन किलो बीज के हिसाब से अरहर के 418, उरद के 1202, मूंग के 1085, रागी के 194, सावा के 80, ज्वार के 135, कोदो के 66 मिनी पैक का वितरण जिले के सभी बीज गोदामों से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें