फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी स्वरूपानंद का अभिषेक करने वाले पदाधिकारियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Fri, 01 Dec 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
देश भर के मठों, अखाड़ों के संन्यासियों और विद्वानों ने लिया हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य पद पर स्वामी स्वरूपानंद का चयन करने के बाद परमहंसी गंगा आश्रम पहुंचकर अभिषेक करने वाले भारत धर्म महामंडल के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


संस्था विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अलग रजिस्टर बनाकर शंकराचार्य के चयन का मनमाना प्रस्ताव पारित करने वाले आल इंडिया कौंसिल के 15 सदस्यों को दूसरी बार नोटिस भेज दिया गया है। इन सदस्यों को महामंडल की नीतियों के विरुद्ध कदम उठाने के आरोप में सात दिसंबर की मंत्री सभा की बैठक में निलंबित किए जाने के संकेत मिले हैं।

24 नवंबर को महामंडल के एक धड़े ने अलग बैठक बुलाकर द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद को ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का ज्योतिष पीठ पर अभिषेक किए जाने के बाद भारत धर्म महामंडल में घमासान चरम पर है।
विज्ञापन

अलग धड़ा बनाकर उनके नाम का प्रस्ताव पारित करने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों को 27 नवंबर को जनरल सेक्रेटरी शंभू उपाध्याय की ओर से दूसरी बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
 
विज्ञापन

अभिषेक करने वाले पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत

Swaroopanand Saraswati - फोटो : अमर उजाला
इस बैठक में दो उपाध्यक्षों सत्यनारायण पांडेय, शशिनंदन दर के अलावा डिपार्टमेंटल सेक्रेटरी शंभूनाथ उपाध्याय और ज्वाइंट सेक्रेटरी सत्येंद्र मिश्र,  दिनेश मणि, हरिजी पाठक समेत 15 सदस्य शामिल थे। महामंडल के चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि नोटिस जारी होने के बाद अब तक एक पदाधिकारी का जवाब मिला है।

इन सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विधिक राय ली जा रही है। अवकाश पर गए महामंडल के अध्यक्ष दयानिधि मिश्र के दिल्ली से आने के बाद इस मसले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। संस्था विरोधी कार्य करने वाले सदस्यों के विरुद्ध कड़े कदम उठाए जाएंगे।

ज्योतिष पीठ  के शंकराचार्य पद पर स्वामी स्वरूपानंद का अभिषेक करने वाले भारत धर्म महामंडल के एक धड़े के सदस्यों के अलावा संत और विद्वान गुरुवार की सुबह काशी पहुंच गए। कैंट स्टेशन पहुंचने पर इनका बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अलावा काशी विद्वत परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी और कई वैदिक विद्वान काशी पहुंचे। श्रीविद्या मठ में जश्न का माहौल रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें