फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, सतर्क रही पुलिस

Sat, 02 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन शुक्रवार को एक सिरफिरे की कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी पर पूरे दिन पुलिस सतर्क रही। सुबह करीब दस बजे सीजेएम कोर्ट परिसर में एक धमकी भरा पत्र फेंका मिला।
विज्ञापन

आनन-फानन में बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड से जिला जज, सीजेएम कोर्ट समेत पूरे कचहरी परिसर की चेकिंग की गई।
सुबह दस बजे एक अधिवक्ता ने सीजेएम कोर्ट में एक कागज गिरा देखा। राकेश गिरी नाम के व्यक्ति की ओर से लिखे गए पत्र में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
सीजेएम कोर्ट के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कचहरी परिसर स्थित बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में बार के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम था।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के जस्टिस ओमप्रकाश मुख्य अतिथि थे। हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में चेकिंग शुरू करा दी। करीब घंटे भर तक कचहरी परिसर एवं अधिकारियों के कार्यालयों की जांच की गई। एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि किसी सिरफिरे ने पत्र लिखा था।
एहतियात के तौर पर चेकिंग कराई गई थी। राकेश गिर कौन है और कहां का रहने वाला है इसका जिक्र पत्र में नहीं था। दो लाइन में कचहरी को बम से उड़ाने की बात लिखी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें