फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: लिफ्ट में गिरी ओडिशा की महिला श्रद्धालु, अस्पताल में तोड़ा दम; मणिकर्णिका घाट पर हुई अंत्येष्टि

Tue, 20 Aug 2024 10:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एक गेस्ट हाउस में ठहरी ओडिशा की महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। वह लिफ्ट में गिर गई थी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशाश्वमेघ थाना की शीतला गली क्षेत्र स्थित गंगा दर्शनम गेस्ट हाउस में ओडिशा से आकर ठहरी एक महिला श्रद्धालु लिफ्ट में गिर गईं। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के रीढ़ की हड्डी के दाएं तरफ की पांच हड्डियां टूटी हुई थीं और उनके लिवर में खून जम गया था।

विज्ञापन


यह है मामला
ओडिशा के भुवनेश्वर की रहने वाली अहिल्या साहू (50) अपने परिवार के 14 लोगों के साथ गत 14 अगस्त को काशी आई थीं। गंगा दर्शनम गेस्ट हाउस में सभी लोग ठहरे हुए थे और यहीं से अयोध्या गए।

17 अगस्त को सभी वापस आए और सोमवार की सुबह भुवनेश्वर जाने के लिए चेक आउट किए। अहिल्या साहू के बेटे साधीन साहू ने बताया कि गेस्ट हाउस के तीसरे तल से सभी लोग नीचे आ गए थे और बाहर निकलने की तैयारी थी। उसी दौरान उनकी मां वॉशरूम जाने की बात कह वापस गेस्ट हाउस के अंदर गईं। आने में समय लगा तो खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद लिफ्ट पर नजर गई तो वह नीचे ही रुकी हुई थी। लिफ्ट का गेट खोला गया तो उनकी मां पड़ी हुई थीं और उन्होंने कहा कि हमें अस्पताल ले चलो। उनके नाक से खून आ रहा था। गोदौलिया स्थित एक अस्पताल ले जाने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि की।

विज्ञापन

महिला प्रत्येक वर्ष आती थी काशी

गेस्ट हाउस के मैनेजर रवि अरोरा ने बताया कि महिला प्रत्येक वर्ष काशी आती थीं। उन्होंने आशंका जताई कि लिफ्ट में प्रवेश करते समय महिला का कपड़ा फंस गया होगा और वह अंदर ही गिर गई होगी। रवि ने कहा कि सावन के सोमवार के कारण दशाश्वमेध से गोदौलिया होते हुए मैदागिन तक का इलाका नो व्हीकल जोन घोषित था। इस वजह से महिला को गेस्ट हाउस के दो स्टाफ की बाइक की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें