फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: खुले में शौचमुक्त हो चुके गांवों में लगेंगे 'ओडीएफ बोर्ड', पंचायती राज विभाग ने लिया फैसला

Mon, 18 Nov 2019 06:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

वाराणसी की ग्राम पंचायतों के गांवों को ओडीएफ घोषित करने वाला पंचायती राज विभाग वहां पर ओडीएफ बोर्ड लगाने की योजना बना रहा है। यह ओडीएफ बोर्ड उन्हीं पंचायतों में लगेंगे, जहां हर घर में शौचालय मौजूद हैं, और लोग शौच के लिए बाहर नहीं जाते हैं।

विज्ञापन


विभाग ने 760 ग्राम पंचायत ने 1332 गांवों को ओडीएफ घोषित किया है। पंचायती राज विभाग ने ऐसी पंचायतों की सूची बनानी शुरू कर दी है। वहीं विभाग ने जिन ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण अधूरा है, या फिर शौचालय नहीं बना है, वहां पर शौचालय का निर्माण पूरा कराने को कहा है।

जिला पंचायत अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि ओडीएफ ग्राम पंचायतों के प्रवेश गेट या बाहर ओडीएफ बोर्ड लगेगा, ताकि लोगों को जानकारी हो सके। जब उच्चाधिकारी जांच करने के लिए पहुंचें तो उन्हें भी आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ओडीएफ को लेकर उठ रहे सवालों पर शासन ने पंचायती राज विभाग को गांवों के प्रवेश गेट या बाहर ओडीएफ बोर्ड लगाने को कहा है। वहीं विभाग को पहले यह सुनिश्चित करना है कि क्या गांव के सभी घरों में शौचालय का निर्माण हो चुका है और लोग शौच के लिए बाहर नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें