फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ और कॉलेजों में दिसंबर में होगी विषम सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (विषम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों की परीक्षा दिसंबर महीने में कराने की तैयारी है। इसके लिए विवि की ओर से नवंबर के पहले सप्ताह में समय-सारिणी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विवि में इस समय शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। साथ ही यूजी, पीजी और व्यावसायिक कोर्स की परीक्षा कराए जाने के लिए भी परीक्षा विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और पाठ्यक्रम प्रभारी को एक पत्र भेजकर कोर्सवार परीक्षा की समय-सारिणी तैयार करवाकर परीक्षा विभाग को भेजने को कहा है। इसमें परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि विश्वविद्यालय परिसर/संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (विषम सेमेस्टर) की परीक्षाएं दिसंबर के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होनी है। ऐसे में 1 से 12 दिसंबर तक सभी प्रश्नपत्रों को शामिल करते हुए एक समय-सारिणी तैयार कराया जाना जरूरी होगा। उन्होंने परीक्षा के लिए 1 नवंबर तक समय-सारिणी तैयार करवाकर परीक्षा विभाग में देने को कहा है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रस्तावित समय-सारिणी को कुलपति के पास मुहर के लिए भेजा जाएगा। कुलपति की स्वीकृति मिलते ही उसको विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करवाया जाएगा, जिससे कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें