फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटी की शादी तुड़वाने के लिए एआई से बनाई अश्लील तस्वीरें भेजीं, युवती को उठा ले जाने की धमकी; प्राथमिकी

Wed, 11 Nov 2026 05:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

युवती की शादी तुड़वाने के लिए एआई से अश्लील तस्वीरें तैयार कर वर पक्ष को भेजने का आरोप लगा है। युवती की मां ने कृष्णानगर हुसैनाबाद निवासी अखिलेश यादव पर परेशान करने, मारपीट और बेटी को उठा ले जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
एआई से बनाई आपत्तिजनक फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी की शादी तय होने से नाराज युवक पर रिश्ता तुड़वाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने एआई की मदद से युवती की अश्लील तस्वीरें तैयार कर शादी तय होने वाले पक्ष को भेजीं। इतना ही नहीं, विरोध करने पर युवती के परिवार को अपशब्द कहने, मारपीट करने और बेटी को उठा ले जाने की धमकी भी दी। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला बांसडीह क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी का विवाह तय होने के बाद से कृष्णानगर हुसैनाबाद निवासी अखिलेश यादव फोन पर परिवार को परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक शादी तुड़वाने के इरादे से लगातार आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। उसने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर युवती की अश्लील तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें उस परिवार के पास भेज दिया, जहां बेटी का विवाह तय हुआ है।

Trending Videos

पहले समझौता, फिर शुरू कर दीं हरकतें
पीड़िता के अनुसार, आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच सहमति से समझौता हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन बेटी की शादी तय होने के बाद आरोपी ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। इस बार उसने एआई से तैयार की गई अश्लील तस्वीरें भेजकर विवाह संबंध में बाधा डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर परिवार को धमकाया
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब परिवार ने युवक की हरकतों का विरोध किया तो उसने अपशब्द कहे और मारपीट की। साथ ही युवती को उठा ले जाने और परिवार को जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों और आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर परिवार भयभीत है। उन्हें आशंका है कि आरोपी उनकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों को नुकसान पहुंचा सकता है।

मामले में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर अखिलेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें