बलिया का मामला, 25 अज्ञात पर भी केस दर्ज
- फोटो : demo
सोशल मीडिया पर देवी देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर यूपी के बलिया जिले में बवाल हो गया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में देवी-देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद एवं 25 अज्ञात पर केस दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पूछताछ की जा रही है। वीडियो इसी वर्ष होली का बताया जा रहा है। रविवार सुबह सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली पहुंच गए।
पुलिस ने हिंयुवा कार्यकर्ता अविनाश सोनी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर नागपुर निवासी राजेश पुत्र सुमेर राम, राहुल पुत्र किरथ और किशन पुत्र हरेंद्र को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।