Varanasi News: आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार बुधवार को रेजिडेंट से बात करने पहुंचे। यहां उन्होंने रेजिडेंट की मांग से संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने की जानकारी दी, लेकिन रेजिडेंट नहीं माने।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट की हड़ताल की वजह से दो दिन में ओपीडी में आने वाले मरीजों का ग्राफ गिर गया है। पहले दिन की हड़ताल में 4019 लोग और दूसरे दिन केवल 2300 लोग ही ओपीडी में आए। सामान्य दिनों में जहां एक दिन में इमरजेंसी ओटी सहित अस्पताल के सभी विभागों की ऑपरेशन थिएटर में करीब 100 ऑपरेशन होते हैं, वहीं दो दिन की हड़ताल में केवल 88 (पहले दिन 47 और दूसरे दिन 41) ऑपरेशन हीं हो सके।
विज्ञापन
दूसरे दिन अस्पताल में केवल 44 मरीज ही भर्ती हो सके बल्कि 97 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में रेजिडेंट मंगलवार से हड़ताल पर हैं।
संकायों में मार्च निकालकर रेजिडेंट अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक पहुंचे। दोनों जगह पर ओपीडी हाॅल में बड़ी संख्या में पहुंचे रेजिडेंट ने यहां नुक्कड़ नाटक कर कोलकाता में घटी घटना का विरोध जताया। दोपहर करीब दो बजे तक मेडिसिन, हृदय रोग विभाग, न्यूरोलॉजी, चर्म रोग विभाग, टीबी एंड चेस्ट विभाग आदि ओपीडी में कहीं 20 तो कहीं 30 मरीज नजर आ रहे थे।