फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 93, जिले में अब 35 हॉट स्पॉट होंगे

Sat, 16 May 2020 01:36 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू में आयुर्वेद संकाय के एक रिटायर्ड प्रोफेसर समेत तीन और लोगों में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमे जंसा निवासी मुंबई से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 93 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 36 हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को शिवाला और जंसा क्षेत्र में कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब उसे हॉट स्पॉट बना दिया गया है। इसके साथ ही कुल हॉट स्पॉट की संख्या 35 हो गई है। चार पहले से ग्रीन जोन में है, जबकि एक्टिव 30 में केवल रेड जोन में तेरह हॉटस्पॉट ही रह गए हैं।  

कोरोना के मरीज मिलने के बाद से ही वहां हॉट स्पॉट बनाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैम्पलिंग की कार्यवाही की जा रही है। अब तक बने कुल 35 में से नक्खीघाट, पितरकुंडा, बजरडीहा और लोहता ग्रीन जोन में आ चुके हैं। इसके अलावा आरेंज जोन में 17 और रेड जोन में 13 ही रह गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि हॉट स्पॉट में रहने वाले लोगों के घरों पर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा करते हुए वहां लोगों की सेहत की मानीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट में रेवड़ी तालाब 268, मदनपुरा 487, काजीपुरा खुर्द 100, संजय नगर कॉलोनी पहाड़िया 45, काशीपुरा 47, मुकीम गंज 162, हरतीरथ 111, जैतपुरा 42 छितुपुरा 77, पियरी 80, पितरकुंडा 105, जयप्रकाश नगर 79, बाग बरियार में 120, सप्तसागर में 9, लल्लापुरा 13, दारानगर 35, पठानी टोला 174, जललिद्दीनपुरा 317, गांधीनगर 173 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 

क्वारंटीन सेंटर पहुंचे नोडल अधिकारी ने लिया जायजा 
वाराणसी में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त  नोडल अधिकारी अंकित अग्रवाल ने शुक्रवार को क्वारंटीन सेंटर परमानंदपुर का औचक निरीक्षण कर क्वारंटीन लोगों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां रहने वाले लोगों से खानपान एवं स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सतीश पाल, एसीएमओ डॉक्टर राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें