फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की खुशी में एनएसयूआई ने निकाला जुलूस

Sun, 18 Dec 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
गंगानाथ झा छात्रावास से जुलूस निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष समेत चार पदों पर मिली जीत की खुशी में एनएसयूआई ने रविवार को गंगानाथ झा छात्रावास से जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान उस समय रंग में भंग पड़ गया जब समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता वहां सपा के झंडा बैनर के साथ आ गए। इसे लेकर एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई।

जुलूस में उपाध्यक्ष रंजीत कुमार शामिल नहीं हुए। समाजवादी छात्रसभा के अभिषेक द्विवेदी गणेश ने बताया कि चुनाव में एनएसयूआई का पूरा समर्थन किया गया। इसके चलते सभी प्रत्याशी जीते।
विज्ञापन


एनएसयूआई नेता जुलूस में समाजवादी छात्रसभा के आने का विरोध कर रहे हैं, यह गलत है। उधर एनएसयूआई के जितेंद्र धर द्विवेदी समेत आदि नेताओं ने आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें