होली पर्व पर रेलयात्रा करने वालों के लिए दो खबरें खास हैं कटरा स्पेशल अब होली स्पेशल के नाम से चलेगी इसके साथ ही स्टेशन पर जाने वाले टिकट लेकर ही वहां जाएं क्योंकि कैंट रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट 284 लोग पकड़े गए हैं।
रंगो का पर्व आने वाला है और रेलयात्रा करने वालों के लिए वाराणसी में विशेष सुविधा के तौर पर ट्रेन का नाम बदलकर चलाने की योजना बन गई है। उत्तर रेलवे प्रशासन ने वाराणसी से कटरा होली स्पेशल चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 04604 वाराणसी-कटरा-वाराणसी के बीच चलेगी। यह ट्रेन रविवार को 9 और 16 मार्च को जबकि जबकि 04603 होली स्पेशल शनिवार 8 और 15 मार्च को वाराणसी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए लोग
कैंट रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 284 लोगों को पकड़ा गया। इनसे 159850 रुपया वसूला गया। मुख्य टिकट निरीक्षक (इंजार्च) जर्नादन सिंह ने बताया कि लखनऊ मंडल कार्यालय के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी के निर्देशन में सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अभियान चलाया गया।