जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह से प्रवेश परीक्षा कराई जा सकती है। दो स्लॉट में होने वाली परीक्षा का पहला स्लॉट सुबह 9 से 12.15 बजे तक यानी 3.15 घंटे का होगा जबकि दूसरे स्लॉट में शाम 3 बजे से 6.45 बजे तक यानी 3.45 घंटे की परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा की तैयारियां भी चल रही हैं। एनटीए की ओर से यूपी के अलावा देश के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।