फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू प्रशासन ने जारी किया आदेश, अब सीएचएस और रणवीर संस्कृत विद्यालय में एडमिशन में आरक्षण का मिलेगा लाभ

Mon, 17 Aug 2020 12:52 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेंट्रल हिंदू बॉयज-गर्ल्स स्कूल में सत्र 2020- 21 से होने वाले दाखिले में आरक्षण के नियमों का पालन किया जाएगा। इसके साथ ही रणवीर संस्कृत विद्यालय में होने वाले दाखिले में भी इसका पालन होगा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह की पहल पर बीएचयू कुलसचिव की ओर से इसका आदेश भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन


कौशलेंद्र ने बताया कि विद्यालयों में ओबीसी अभ्यर्थियों को आरक्षण दिए जाने के लिए पिछले दिनों बीएचयू प्रशासन को तलब किया गया था, जिसमें कुलसचिव ने अपना पक्ष रखते हुए आरक्षण व्यवस्था शुरू करने को कहा था। बावजूद इसके कोई पहल नही हुआ तो 17 अगस्त को बीएचयू प्रशासन को अपना पक्ष रखने को कहा गया था।

बताया कि इस बीच कुलसचिव नीरज त्रिपाठी ने पत्र भेजकर बताया है कि सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और बॉयज स्कूल के साथ रणवीर संस्कृत विद्यालय में सत्र 2020-21 से आरक्षण की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से 14 अगस्त को इसका आदेश भी जारी किया जा चुका हैं, जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय बंद होने का हवाला देते हुए आयोग के पत्र का जवाब देने में देरी पर खेद भी जताया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें