बीएचयू में दाखिले के लिए 24 अगस्त से होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड करने की तैयारी चल रही है। अभ्यर्थी मंगलवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। स्नातक और स्नातकोतर में होने वाले दाखिले के लिए इस बार देश के विभिन्न जगहों से सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
बीएचयू में प्रवेश परीक्षाओं के विरोध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य नीरज राय का धरना रविवार को भी जारी रहा। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे नीरज ने बताया कि कुलपति को एक खुला पत्र भी भेजा गया है। इसमे सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। कुलपति से सभी जिले में परीक्षा केंद्र बनाए जाने, एनआईसी का सहयोग लेने, पेनेडमिक एक्सपर्ट कमेटी बनाने की भी मांग की गई हैं।