फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव के खिलाड़ियों को भी मिलेंगे एनआईएस कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब गांव के खेल मैदानों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को भी एनआईएस कोच मिलेंगे। इसकी शुरुआत बड़ागांव के सियरहां में निर्मित होने वाले स्माल सेंटर से होगी। जिसके लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से 2018 के एक प्रस्ताव को संशोधित करके दोबारा निदेशालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव में सियरहां खेल मैदान के जीर्णोद्धार के साथ एनआईएस कोच के तैनाती के लिए सुझाव दिया गया है। इसके अलावा खेलो इंडिया के तहत काशी विद्यापीठ के कंचनपुर और पिंडरा के रामपुर में बनने मल्टीपर्पज हाल के निर्माण के लिए दोबारा प्रस्ताव भेजा गया है।
ये बदलाव हैं प्रस्ताव में
बड़ागांव के सियरहां में वर्ष 2018 के प्रस्ताव में सिर्फ मल्टीपर्पज हाल के निर्माण की योजना थी। जिसकी लागत 42.47 लाख रुपये थी। संशोधित करके भेजे गए 40 पन्नों के प्रस्ताव में अब 1.2830 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैले मैदान को अब स्माल सेंटर के नाम से विकसित किया जाएगा। जिसमें विभागीय खेल कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल और भारोत्तोलन के कोच मानदेय पर रखने का प्रावधान है। जिसकी लागत अब 91.32 लाख रुपये हो गई।
विज्ञापन

मल्टीपर्पज खेल मैदान के लिए 999 लाख
खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को बेसिक प्रशिक्षण के लिए काशी विद्यापीठ के कंचनपुर गांव में मल्टीपर्पज खेल मैदान के निर्माण के लिए 9.99 करोड़ रुपये का और पिंडरा के रामपुर में भी मल्टीपर्पज हाल के अलावा 400 मीटर के ट्रैक का भी निर्माण का प्रस्ताव है। जिसकी लागत 16.99 करोड़ रुपये है। जिसमें करीब सात लाख रुपये में ट्रैक के निर्माण का काम पूरा होगा। जहां साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) की ओर से ओलंपिक स्तर के सभी खेलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
क्या है एनआईएस कोच
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) पटियाला से एक वर्ष के प्रशिक्षण का डिप्लोमा कोर्स करने वाले राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एनआईएस कोच होते हैं। जिन्हें खेल विभाग, खेलो इंडिया और साई सेंटरों में प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किया जाता है। जिसके पास अनुभव के साथ खेल और फिटनेस तकनीक की बेहतर जानकारी होती है।
कोरोना महामारी के दौरान लंबित परियोजनाओं को शासन ने दोबारा संशोधित कर मांगा। जिसमें खेल मैदान के निर्माण और जीर्णोद्धार का प्रस्ताव संशोधित करके महानिदेशालय लखनऊ को भेजा गया है। बजट पास होने पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

- अजय सिंह, जिला युवा कल्याण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें