फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अयोध्या से काशी तक का सफर होगा आसान

Sun, 07 May 2017 02:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
अयोध्या से जौनपुर होते काशी और काशी से विंध्याचल तक का सफर अब काफी आसान हो जाएगा। पूर्वांचल के सभी धार्मिक स्थलों को फोरलेन से जोड़ने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


बैकवर्ड एरियाज रिलिजियस टूरिस्ट प्लेस इन बीआरटी स्कीम के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सर्वे की जिम्मेदारी हालटेक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंपा गया है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले वित्तीय वर्ष तक फोरलेन निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
पहले फेज में वाराणसी के सिंधोरा से निकल कर फोर लेन जौनपुर शीतला चौकिया से होकर अयोध्या तक बनेगी। धार्मिक स्थलों को फोर लेन से जोड़ने के लिए शुरू इस नई परियोजना के तहत बनने वाली फोर लेन की सड़क जौनपुर की वाराणसी सीमा से लेकर अकबरपुर सीमा तक 64.3 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
विज्ञापन


हालटेक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपे गए सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी के सिंधोरा से निकलकर यह फोर लेन 27.7 किलोमीटर बाद जौनपुर के थानागद्दी के पास जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।

वहां से मनियरा केराकत से होकर मुफ्तीगंज होते हुए जौनपुर की ऐतिहासिक शक्ति पीठ मां शीतला धाम के निकट प्रसाद इंस्टीट्यूट के सामने से होकर खेतासराय और वहां से शाहगंज होकर अकबरपुर की सीमा में प्रवेश करेगी जहां से आगे सड़क फैजाबाद तक जाएगी।

जिले की सीमा में इस फोरलेन का सफर कुल 64.3 किलोमीटर का होगा। यह फोरलेन काफी दूर दुद्धी लुंबिनी मार्ग को ओवरलैप करेगी। वाराणसी-फैजाबाद फोरलेन सड़क के लिए घनी आबादी वाली मार्केट खेतासराय के पास बाईपास निर्माण का प्रस्ताव है। बाजार के पहले से बाईपास महरौरा गांव से होते हुए डोभी गांव से होकर आगे फिर दुद्धी-लुंबिनी मार्ग में मिलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

 वाराणसी से विंध्याचल दूसरे फेज में जौनपुर। धार्मिक स्थलों को फोरलेन से जोड़ने के लिए शुरू की गई परियोजना बैकवर्ड एरियाज रिलिजियस टूरिस्ट प्लेस इन बीआरटी स्कीम के पहले फेज में वाराणसी से फैजाबाद तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा जबकि वाराणसी से विंध्याचल के लिए फोरलेन का काम दूसरे फेज में होगा।
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें