फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अब घर पहुंचेंगे डॉक्टर, बीमार पशुओं का करेंगे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-विधायक ने मोबाइल वेटरनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
-टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करके पशुपालक ले सकते हैं सुविधा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। अब पशुपालकों को पशुओं के इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उनके पशुओं का इलाज घर पर ही हो सकेगा। सरकार की ओर से मोबाइल वेटरनरी यूनिट की सुविधा दी गई है। रविवार को इसका शुभारंभ किया गया। सर्किट हाउस से विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव और विधायक पिंडरा अवधेश सिंह ने मोबाइल वेटरनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गोकुल मिशन के तहत छह मोबाइल वेटरनरी यूनिट जिले को उपलब्ध कराई गई है। मोबाइल वेटरनरी यूनिट पशुपालकों के घर जाकर बीमार पशुओं का इलाज करेगी। टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करके पशुपालक पशुओं के इलाज के लिए वेटरनरी यूनिट को बुला सकते हैं। टीम एक घंटे में उनके घर पहुंचकर इलाज करेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें