फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर निगम के 54 कंडम वाहन गायब, दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के 54 कंडम वाहन गायब हैं। इन्हें खोजने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। गृहकर और जलकर के बड़े बकायेदारों के नाम जोन कार्यालय पर लिखे जाएंगे। यह निर्णय बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई 68 वीं बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में कार्यकारिणी समिति ने प्रभारी परिवहन अधिकारी अनूप वाजपेयी से कंडम वाहनों के बारे में पूछा। इस पर प्रभारी परिवहन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में 100 वाहन चिह्नित किए गए थे। 46 वाहनों का सत्यापन कर लिया गया है। 54 वाहनों के बारे में जवाब नहीं मिलने पर मेयर ने रिपोर्ट दर्ज कराने और वाहनों की नीलामी के लिए कमेटी का गठन करने को कहा। कमेटी अपर नगर आयुक्त (द्वितीय), आरटीओ, कार्यकारिणी समिति के तीन सदस्य शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा गृहकर और जलकर के बड़े बकायेदारों के नाम जोनल कार्यालयों पर लिखे जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर ने निगम की दुकानों का डाटाशीट तैयार करने काे कहा तो नगर आयुक्त ने बताया कि सभी दुकानों का विवरण तैयार कर परीक्षण के लिए दिया गया है। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों अक्षयवर को छोड़कर बाकी सभी 11 सदस्य शामिल रहे। साथ ही अधिकारियों में नगर आयुक्त शिपू गिरि समेत सभी अधिकारी शामिल रहे। बैठक में उपसभापति सुरेश कुमार चौरसिया ने बताया कि नुआंव एवं अवलेशपुर में 10 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा है। इस पर नगर निगम का बोर्ड लगेगा। कबीर नगर कालोनी की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।



देव दीपावली से पहले चालू होंगी घाट की सभी बंद 2735 लाइटें
बैठक में सामने आया कि घाट क्षेत्र में स्थापित कुल 6306 लाइटों में 2735 लाइटें बंद हैं। इस पर बंद लाइटें देव दीपावली के पूर्व चालू कराने पर सहमति बनी। सभी वार्डों में 7 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं।

सड़क पर स्कूली बसें खड़ी करने वालों को नोटिस देगा निगम
बैठक में मेयर ने कहा कि प्राय: सड़क पर स्कूली बसें खड़ी कर दी जाती हैं। इससे आवागमन प्रभावित होता है। ऐसे वाहनों को चिह्नित कर नोटिस दें। उनका कर एकल खिड़की केंद्र पर जमा किया जाए। प्रवर्तन दल की ओर से प्रपत्र-2 के माध्यम से जुर्माने की वसूली की जाती है। इस पर काटे गए जुर्माने की धनराशि का सत्यापन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी करें। कुत्ते के बंध्याकरण के लिए रामनगर क्षेत्र, वरुणापार के उस पार, कैंट क्षेत्र में अलग-अलग टीमें बनाई जाएं। गोदौलिया दूधसट्टी स्टैंड के ठेके में उपयुक्त संस्था के भाग न लेने पर कार्यकारिणी समिति ने निर्णय लिया कि इस स्टैंड को नीलामी से आवंटित किया जाए।


हर 500 मीटर पर सफाई बीट का होगा निर्धारण
मेयर ने बैठक में कहा कि हर 500 मीटर पर सफाई बीट का निर्धारण किया जाए। सफाई कर्मचरियों की उपस्थिति की मानीटरिंग कमांड कंट्रोल सेंटर से किया जाए। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर एनपी सिंह ने बताया कि दशाश्वमेध, भेलूपुर जोन की बीट तैयार कर ली गई है। बाकी की कार्यवाही की जा रही है। जोनल व्यवस्था के तहत निर्माण कार्य पर मुख्य अभियंता मोइनुददीन ने कार्यकारिणी समिति को बताया कि सभी जोनों पर निर्माण सामग्री की व्यवस्था कर ली गई है। तीन-चार दिनों में मैनपावर की भी व्यवस्था कर ली जाएगी।
विज्ञापन



नर्सिंग होम से वसूलेंगे लाइसेंस शुल्क
नर्सिंग होम पर चर्चा के दौरान बताया गया कि वर्तमान समय शहर में कुल 453 नर्सिंग होम हैं। मेयर ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सूची लेकर लाइसेंस शुल्क वसूला जाए। बीते वर्ष लाइसेंस शुल्क 1.70 करोड़ वसूला गया था। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 3.15 करोड़ की वसूली की गई है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक 4 करोड़ की वसूली की जाएगी। बैठक में बताया गया कि विज्ञापन मद में अब तक 2.56 करोड़ की वसूली हुई। इस बार 4 करोड़ की वसूली संभावित है। इस पर मेयर ने कहा कि नव विस्तारित क्षेत्रों में यूनिपोल लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें