फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन में अब सिर्फ छह दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले की जंग अब अंतिम दौर में है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए महज छह दिन बाकी हैं। 31 मई के बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। स्नातक और स्नातकोत्तर में चल रहे आवेदन में अलग-अलग विषयों का क्रेज बना हुआ है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में समाजकार्य, बीएएलएलबी व एलएलबी के लिए सबसे अधिक आवेदन आ रहे हैं। वहीं, यूपी कॉलेज में कृषि विज्ञान, हरिश्चंद्र महाविद्यालय में विज्ञान व एलएलबी के लिए आवेदकों की संख्या अधिक है। यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी बिना किसी विलंब शुल्क के 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश शुल्क सामान्य व ओबीसी के लिए 850 रुपये जबकि अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 750 रुपये है। डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए सभी वर्ग के लिए तीन सौ रुपये शुल्क है। बीए में स्वीकृत सीटों की संख्या 580 और गरीब सवर्ण के लिए 58, बीकॉम में 240 व गरीब सवर्ण के लिए 24, बीएससी गणित में 420 और गरीब सवर्ण के लिए 42, बीएससी जीवविज्ञान में 420 व गरीब सवर्ण के लिए 42, बीएससी कृषि में 150 और गरीब सवर्ण के लिए 15 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय के अनुसार, काशी विद्यापीठ में दाखिले की प्रवेश परीक्षा का आवेदन भरने का 31 मई तक मौका है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें