Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब मंगला आरती की भी तत्काल बुकिंग होगी। तत्काल बुकिंग वाले दर्शनार्थियों का प्रवेश गेट नंबर 4बी से होगा।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में अब मंगला आरती की भी तत्काल बुकिंग होगी। तत्काल में मंगला आरती के 100 टिकट मिलेंगे। हर दिन सुबह 11 बजे से अगले दिन की मंगला आरती के तत्काल टिकट की बुकिंग होगी। तत्काल टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है। अब वेबसाइट खोलने पर रेलवे बुकिंग की तरह ही तत्काल बुकिंग का भी विकल्प दिखेगा। भक्तों को जनरल और तत्काल दोनों टिकटों के लिए 500 रुपये का ही भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
जनरल और तत्काल मंगला आरती में बुकिंग, इंट्री-सीटिंग प्लान का फर्क
जनरल और तत्काल मंगला आरती में इंट्री और सीटिंग का फर्क होगा। मंगला आरती के जनरल टिकट अगले 30 दिनों तक के किए जा सकेंगे। वहीं तत्काल मंगला आरती के लिए बुकिंग अगले दिन के लिए सुबह 11 बजे से शुरू होगी है।
जनरल मंगला आरती वाले भक्तों को प्रवेश गेट नंबर एक (ढुंढिराज राज गणेश) से दिया जाएगा जबकि बैठने की व्यवस्था दक्षिण एलईडी की तरफ होगी। जबकि तत्काल बुकिंग वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश गेट नंबर 4बी से होगा और बैठने की व्यवस्था उत्तर एलईडी की तरफ की जाती है।