फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए सिरे से तैयार होगा राष्ट्रपति की सुरक्षा का खाका

Sun, 08 May 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अब नए सिरे से तैयार होगा राष्ट्रपति की सुरक्षा का खाका
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बीएचयू आगमन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को अधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक में तय किया गया कि रविवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों का मुआयना करने के बाद नए सिरे से सुरक्षा का खाका तैयार किया जाएगा। बीएचयू अस्पताल में हुए ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने नए सिरे से सुरक्षा का खाका तैयार करने की बात कही है। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के शहर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


 डीआईजी के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में कहा गया कि राष्ट्रपति के आगमन पर बाबतपुर से बीएचयू तक अभेद्य सुरक्षा की जाएगी। राष्ट्रपति का काफिला जिन रास्तों से गुजरेगा, वहां बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं, बिजली विभाग के अभियंताओं को ताकीद की गई कि एक मई को जिस तरह से अस्सी पर प्रधानमंत्री के मंच के सामने आग लग गई थी, उसकी पुनरावृत्ति न होने पाए।  डीआईजी डॉ. संजीव गुप्ता ने थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के ठहराव और कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वालों के सत्यापन सोमवार सुबह तक पूरा कर लें। 

घटनास्थल से चंद कदम दूर ठहरेंगे राष्ट्रपति
वाराणसी (ब्यूरो)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 12 मई को बीएचयू के जिस लक्ष्मण दास अतिथि गृह (एलडी गेस्ट हाउस) में ठहरेंगे, वह बीएचयू अस्पताल से चंद कदम दूर है। राष्ट्रपति के आगमन से ठीक पांच दिन पहले बीएचयू में विस्फोट की घटना को बीएचयू प्रशासन की सुरक्षा को लेकर बेपरवाही के रूप में भी देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


बीएचयू हेलीपैड से नील गाय हटाएगा वन विभाग 
 राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की यात्रा की तैयारियों के बाबत शनिवार देर शाम हुई बैठक में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने चाक चौबंद व्यवस्था करने को कहा। बीएचयू में ब्लास्ट की घटना के बाद इस बारे में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। कमिशनर ने बीएचयू हेलीपैड पर आने वाली नीलगायों को वन विभाग के अधिकारियों को भगाने का निर्देश भी दिया।  बैठक में कमिश्नर ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन के दौरान बनने वाले मंच की सुरक्षा और मजबूती की तकनीकी जांच पीडब्ल्यूडी के अभियंता को दी।

घाट स्थित कार्यक्रम स्थल के आसपास दो नावों पर गोताखोरों, एनडीआरएफ, जल पुलिस के जवानों की तैनाती करने को कहा।  घाट के आसपास सफाई के लिए नगर निगम से कराने के लिए प्रभारी डीएम को निर्देश दिया। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास जर्जर तारों को दुरुस्त कराने के लिए बिजली विभाग को निर्देशित किया गया है। बैठक में आईजी एसके भगत और डीआईजी संजीव गुप्ता, प्रभारी जिलाधिकारी ओम प्रकाश चौबे, वीडीए सचिव एमपी सिंह, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय के अलावा सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें