फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अब रविवार को भी बनेगा आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अगर आपको नया आधार कार्ड बनवाना है या उसमें किसी तरह का संशोधन करवाना है, तो अब आप रविवार को भी यह काम करवा सकते हैं। इसके लिए लहरतारा स्थित आधार केंद्र पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नियमानुसार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

आधार सेवा केंद्र के ऑपरेशनल मैनेजर अंकित दूबे ने बताया कि यह जिले का पहला केंद्र है, जहां रविवार को भी सभी कार्य किए जा रहे हैं। इन दिनों विद्यालयों में बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बच्चों को लेकर आधार बनवाने या जरूरी संशोधन कराने के लिए केंद्र पर पहुंच रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें