फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बड़ागांव थाने में डीसीपी गोमती ने की जनसुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने शनिवार को समाधान दिवस पर बड़ागांव थाना परिसर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। बसनी के छोटे लाल के प्रार्थना पत्र की सुनवाई करते हुए उन्होंने थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। पलिया शंभुपुर निवासी सतेंद्र यादव ने मेड़ बंदी के बाद विपक्षी द्वारा पत्थर उखाड़कर फेंक देने और दोबारा मेड़ बंदी करने पर विवाद की शिकायत दर्ज कराई। शाहपुर निवासी डॉ. चंद्रशेखर ने अपने किरायेदार द्वारा नौ महीने का किराया और डेढ़ साल की बिजली बिल अदायगी न करने का प्रार्थना पत्र जमा किया। जनसुनवाई में कुल 11 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 3 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें