प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में काग्रेसं नेता को रोक दिया गया श्रीमठ के बाहर हंगामा करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
दस जनवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के समय पार्टी को लेकर की गई टिप्पणी के आरोप में दो कांग्रेसी नेताओं को नोटिस जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए मंगलवार को कांग्रेस नेता विनय राय और श्वेता राय से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
वाराणसी दौरे के दौरान पंचगंगा घाट स्थित मठ में प्रियंका गांधी ने कुछ कार्यकर्ताओं और बीएचयू के छात्रों से मुलाकात की थी। उस सूची में विनय और श्वेता राय का नाम नहीं था।
इससे नाराज दोनों नेताओं ने सूची बनाने में भेदभाव और पार्टी में हाल ही में शामिल लोगों को अधिक तवज्जो देने का आरोप लगाया था।