फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों को नोटिस, मांगा जवाब

Thu, 21 Nov 2019 10:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बुधवार को छात्रों के दो गुटों में हुई थी भिड़ंत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को हुए नामांकन के बाद दो गुटों में मारपीट, पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने घटना के संदर्भ में प्रत्याशियों से जानकारी मांगी है कि नामांकन के दिन ऐसी घटना क्यों हुई। नोटिस मिलने के बाद प्रत्याशी अब अगली कार्यवाही को लेकर परेशान हैं।

उपाध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद अब 31 प्रत्याशी मैदान में हैं। विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस और पीएसी तैनात रही। मानविकी संकाय स्थित चुनाव अधिकारी कार्यालय में बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रो. सभाजीत सिंह यादव ने उपाध्यक्ष पद पर गणेश राय के नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष पद पर छह, महामंत्री पद पर तीन, पुस्तकालय मंत्री पद पर दो और सात अन्य संकायों के 14 प्रत्याशियों का नाम शामिल है।

विज्ञापन

वैध प्रत्याशियों की सूची
अध्यक्ष- अरविंद कुमार, दीपक सिंह, राजमंगल पांडेय, संदीप कुमार यादव, सौरभ सिंह
उपाध्यक्ष - किशन सिंह, प्रिया यादव, मो. आसिफ, पिंटू कुमार जैस, शुभम कुमार यादव, श्वेता राय और उमेश कुमार
महामंत्री - प्रशांत जायसवाल, ऋषभ पांडेय, स्वामीनाथ भास्कर
पुस्तकालय मंत्री - अमित कुमार पटेल, विनीत कुमार गुप्ता
(इसके अलावा सात संकायों के 14 प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें