टीम के नेतृत्वकर्ताओं ने बताया कि हाथियों को खदेड़ने का काम गुरुवार की देर रात से शुरू होगा। डीएफओ एमपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देखने पहुंचे सभी ग्रामीणों को वन विभाग द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर मौके से हटाया गया। इस मौके पर रेंजर दिनेश कुमार, डिप्टी रेंजर पंकज सिंह, राजबली सिंह सहित काफी संख्या में वन कर्मी मौजूद रहें।