फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे भरे नहीं, बनने लगीं सड़कें

Wed, 29 Jun 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बुधवार को आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बगैर गड्ढे भरे सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी गई है ताकि मंत्री के कोप    से बच सकें। सिगरा शहीद उद्यान  के सामने से साजन तिराहे तक    और खजुरी से जिला जेल मार्ग पर सड़कों की मरम्मत का काम जोरों  पर चल रहा है।
विज्ञापन



मंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के साथ मंगलवार विभिनन विभागों की अलग-अलग बैठकें हुईं। इनमें नगर निगम, स्वास्थ्य, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, सहकारी बैंक के अधिकारी शामिल हुए, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सड़कों की साफ-सफाई और मरम्मत के लिए विभागी अधिकारियों को आला अफसर के लगातार निर्देशित कर रहे हैं। लहरतारा से भदऊं चुंगी तक सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। इसी प्रकार कमच्छा मार्ग पर भी गड्ढे हैं। कार्यदायी संस्थाओं ने अभी इन कड्ढों को पाटा ही नहीं। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। पुलिस लाइन, कचहरी और नदेसर के पास सड़क मरम्मत का काम आनन-फानन में शुरू करा दिया गया है।


पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने जिले की नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव खादी मोनिका एस गर्ग की बैठक में वायदा किया था कि पांच जुलाई तक सभी सड़कों की मरम्मत करा देंगे। उधर, कार्यदायी संस्थाओं को गड्ढों को भरने के लिए 30 जून तक की मोहलत डीएम विजय किरन आनंद ने दी थी। यह अवधि करीब है लेकिन अभी तक गड्ढे भरे नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें