फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में रेलवे का बड़ा कदम: पांच ट्रेनों की संख्या बदली, 22 ट्रेनों का टाइम टेबल बदला; यहां पढ़ें- शेड्यूल

Tue, 31 Dec 2024 08:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नए साल में पूर्वोत्तर रेलवे की पांच ट्रेनों की संख्या बदली जाएगी। साथ ही 22 ट्रेनों के समय में बदलाव होगा। इसके तहत बनारस-झूंसी मेमू ट्रेन सुबह 10.50 बजे के बजाय 11.05 पर चलेगी। 
विज्ञापन
Indian Railway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में पूर्वोत्तर रेलवे की पांच ट्रेनों की संख्या और वाराणसी सिटी-जोधपुर समेत 22 ट्रेनों के समय सारिणी बदल जाएंगी। यह ट्रेनें बदले हुए समय पर चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05475 (परिवर्तित संख्या 65129) बनारस-झूंसी मेमू ट्रेन बनारस से निर्धारित समय सुबह 10.50 बजे के स्थान पर 11.05 बजे खुलेगी।

विज्ञापन


15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सात जनवरी से बदले ट्रेन संख्या 22583 से चलेगी। वहीं, 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 9 जनवरी से बदले ट्रेन संख्या 22584 से चलेगी। 12530/12529 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 4 मार्च से बदले ट्रेन संख्या 15034/15033 से चलाई जाएगी। वहीं, 22531/22532 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 5 मार्च से बदले ट्रेन संख्या 15109/15110 से चलाई जाएंगी।

उधर, 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से निर्धारित समय रात 9.35 बजे के स्थान पर बदले समय रात 9.20 बजे प्रस्थान करेगी। 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से निर्धारित समय रात 11 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय रात 10.55 बजे प्रस्थान करेगी। 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से निर्धारित समय रात 11.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.50 बजे छूटेगी।
विज्ञापन


14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन से निर्धारित समय 4.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 4.25 बजे प्रस्थान करेगी। 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन से निर्धारित समय शाम 5.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 4.25 बजे प्रस्थान करेगी। 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन से निर्धारित समय शाम 5.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 4.25 बजे प्रस्थान करेगी। अन्य ट्रेनों के समय में भी 25 से 40 मिनट तक बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें