फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नूरैन-वैभव ने जिला कैरम में निशांत-दिव्यांश की युवा जोड़ी को 23-5 और 25-8 से हराया

विज्ञापन
कैरम खेलते खिलाड़ी स्वयं
विज्ञापन
जिला कैरम लीग प्रतियोगिता में नूरैन खान और वैभव नारायण ने निशांत सिंह और दिव्यांश सिंह की युवा जोड़ी को सीधे मुकाबले में 23-5 और 25- 8 से हरा दिया। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन की ओर से इंग्लिशिया लाइन स्थित चंद्र त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुष वर्ग के युगल और सिंगल्स मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहले मैच में नूरैन की जोड़ी ने पूरे अंक हासिल किए। पुरुष वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में सीनियर खिलाड़ी अश्वनी चक्रवाल ने खिलाड़ी प्रसाद सोनी को 24-10 और 25-9 से हराया। गौरव गुप्ता ने निशांत सिंह को सीधे मुकाबले में 24-14, 25-10 से हराकर दो अंक हासिल किए। संचालन अंतरराष्ट्रीय निर्णायक और प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल की देखरेख में किया गया। मैच में अंपायर जमुनाधर गुप्ता, रेणुका राय, हर्षित केसरी, प्रसाद सोनी प्रसाद और कृष्ण दयाल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें