साथ ही छावनी लाइन स्थित भूमि गाटा संख्या-162 और बवेरी में भूमि आराजी नंबर-598 कुर्क शुदा जमीन पर अवैध कब्जा का मामला प्रकाश में आया था। इसके अलावा आरोपी सरजील रजा और अनवर शहजाद द्वारा सरकारी ठेका हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत करने की बात भी सामने आई थी।
इसके संबंध में भी थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना आरोप पत्र प्रेषित किया गया है। जबकि आरोपी आफसा अंसारी द्वारा सरकारी धन के गबन व अमानत में खयानत के आपराधिक कृत्य के संबंध में भी सैदपुर में मुकदमा पंजीकृत है।
इन आपराधिक मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साले सरजील रजा, अनवर शहजाद और पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ बीते 12 सितंबर को गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था।