फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शाइन सिटी के सीएमडी-एमडी समेत सात के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, लाखों की धोखाधड़ी का मामला

Fri, 17 Sep 2021 07:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रकरण के मुताबिक साइन सिटी कंपनी में जमीन में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे और टूर पैकेज का लालच देकर लोगों का लाखों रुपये निवेश करवाया गया और आरोपियों ने प्लाट भी नहीं दिया और पैसे भी हड़प लिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारतेंद्र सिंह की अदालत ने कैंट थाने में दर्ज जमीन में निवेश के नाम पर टूर पैकेज का प्रलोभन देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शाइन सिटी के सीएमडी-एमडी समेत सात आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत में आर्थिक अपराध शाखा विशेष प्रकोष्ठ के निरीक्षक शिवानंद मिश्र ने आवेदन देकर कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, वह पकडे़ नहीं जा रहे हैं और अपनी संपत्ति हटा रहे हैं। 

विज्ञापन


लिहाजा सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया गया। ऐसे में कोर्ट ने आरोपी शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम, एमडी आसिफ नसीम, मो इजहार अंसारी निवासी प्रयागराज, आशीष कुमार वर्मा व संदीप उर्फ जतिन निवासी लखनऊ, रोहित कुमार निवासी सुसुवाही, मुश्ताक आलम निवासी बिहार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

प्रकरण के मुताबिक साइन सिटी कंपनी में जमीन में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे और टूर पैकेज का लालच देकर लोगों का लाखों रुपये निवेश करवाया गया और आरोपियों ने प्लाट भी नहीं दिया और पैसे भी हड़प लिया गया। इस मामले में कैंट थाने में वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ की विशेष जांच प्रकोष्ठ कर रही है। बता दें कि शाइन सिटी पर बनारस सहित लखनऊ में सौ से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। दोनों भाईयों पर लखनऊ और बनारस में 75-75 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें