फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजी रणभेरी, वाराणसी में आठ सीटों के लिए आज से नामांकन

Thu, 09 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
लगाए गए 11 सीसीटीवी कैमरे, 14 वीडियो कैमरों से होगी रिकार्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा। वाराणसी  की आठ विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की तैयारियों को बुधवार की शाम अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

कचहरी परिसर के बाहर से नामांकन कक्ष तक के रूट पर 11 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 14 वीडियो कैमरों से वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी। नामांकन स्थल से दो सौ मीटर दूर ही जुलूस रोक दिया जाएगा।
जुलूस के लिए अनुमति लेनी होगी। नामांकन के लिए प्रत्याशी समेत पांच लोग ही नामांकन कक्ष में जा सकेंगे। दिन में 11 से तीन बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से कचहरी चौराहा, सर्किट हाउस तिराहा, कमिश्नर आवास से कचहरी जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। 
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकार योगेश्वर राम मिश्रा ने बुधवार को सभी आठ नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया।
निर्देश दिया कि सभी कक्षों में स्कैनर, कंप्यूटर, इंटरनेट, टेलीफोन आदि की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त  रखी जाए।
नामांकन कक्षों के बाहर प्रत्याशियों के लिए आवश्यक प्रपत्रों की सूची चस्पा कर दी गई है।
करीब 25 लोग विभिन्न नामांकन कक्षों से ट्रेजरी चालान फार्म ले गए हैं। गुुरुवार से नाम निर्देशन पत्रों की वितरण शुरू होगा। हालांकि इसे चुनाव आयोग की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।  सपा और कांग्रेस गठबंधन की ओर से गुरुवार को कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं करेगा। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव का कहना है कि नामांकन करने की तैयारियां चल रही हैं।  वहीं भाजपा और बसपा की ओर से भी कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं करेगा। छोटे दल और निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से प्रत्याशियों को निर्देश

नामांकन स्थल से दो सौ मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा जुलूस - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग की ओर से प्रत्याशियों को निर्देश दिया गया है कि वह राष्ट्रीयकृत बैंक में चालू खाता खोलें और चुनाव के दौरान उसी खाते का इस्तेमाल करें। जिन अभ्यर्थियों का बचत खाता है उसका उपयोग चालू खाता की तरह इस्तेमाल करने का निर्देश बैंकों को दिया गया है। 
आय व्यय पर्यवेक्षक श्रवण बंसल बुधवार को वाराणसी पहुंचे। शाम को उन्होंने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। आठों विधानसभाओं से घोषित उम्मीदवारों का ब्यौरा भी तलब किया।
वाराणसी। प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए को वाहन पास बनाया जा रहा है। दक्षिणी से बसपा प्रत्याशी राकेश त्रिपाठी की दो इंडीवार और भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ तिवारी को एक टाटा सफारी गाड़ी के लिए संबंधित आरओ के द्वारा पास जारी किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें