पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में पिछले एक वर्ष के दौरान कोई रेल दुर्घटना नहीं हुई है। संरक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में इस उपलब्धि को बनाए रखने में योगदान देने वाले 11 रेलकर्मियों को शुक्रवार को एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडल कार्यालय स्थित भारतेंदु सभागार में सितंबर माह के लिए चयनित रेलकर्मियों को सम्मानित किया। डीआरएम ने कहा कि यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करना सभी रेलकर्मियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा और अजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इनका हुआ सम्मान : वरिष्ठ लेखाकार अभिषेक पटेल, वाणिज्य लिपिक सह टिकट परीक्षक बालकृष्ण, विद्युत फिटर दिनेश कुमार अस्थाना, वरिष्ठ लोको पायलट आलोक नाथ शर्मा, गेटमैन रामेंद्र कुर्मी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संजय कुमार, स्टेशन मास्टर अनुराग सिंह यादव, स्टेशन मास्टर राज कुमार, टेक्नीशियन प्रथम भभूती यादव, रेलवे सुरक्षा बलकर्मी साधना सिंह और तकनीशियन भानु प्रताप।