जुलाई में अच्छी बारिश के संकेत
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बनारस में बुधवार तक मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं इस बार जुलाई में अच्छी बरसात देखने को मिल सकती है।
जून में काशी में सिर्फ 6.8 मिमी बारिश
जून महीने में पूर्वांचल के जिलों में प्रदेश में सबसे कम बारिश हुई। 6.8 मिमी के बारिश साथ बनारस भी प्रदेश का सातवां और पूर्वांचल का चौथा सबसे कम बरसात वाला जिला बन गया। जबकि चंदौली में सिर्फ एक मिमी, भदोही में 1.5 मिमी और जौनपुर में 5.6 मिमी बारिश हुई। यूपी के एक जिले में बारिश ही नहीं हुई। 35 जिलों में औसत से थोड़ी कम और 28 जिलों में बारिश काफी कम बारिश हुई। वहीं 11 जिलों में सामान्य बारिश हुई।