फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: बनारस स्टेशन पर कार पार्किंग का किराया नहीं लगेगा, दूसरे प्रवेश द्वार पर अब होगी ये दिक्कत; जान लें

Sun, 28 Dec 2025 12:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस स्टेशन पर कार पार्किंग करने वालों को अब सहूलियत मिलेगी। अब यहा बिना किसी शुक्ल के कार खड़ी की जा सकती है। बनारस स्टेशन से हर दिन 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। यहां भी हजारों लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन
बनारस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर दोपहिया साइकिल स्टैंड बंद होने के बाद अब यहां चल रही कार व ऑटो की पार्किंग (स्टैंड) भी बंद हो गई है। स्टैंड के प्रवेश द्वार पर ही पार्किंग का अनुबंध निरस्त होने की सूचना वाला बोर्ड लगाया गया है। ऐसे में लोग बिना किसी शुल्क के अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। बनारस स्टेशन से हर दिन 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है।

विज्ञापन


यहां प्लेटफॉर्म नंबर 8 से बाहर निकलने के बाद दूसरे प्रवेश द्वार के पास पहले दोपहिया साइकिल स्टैंड चलता था। घाटा बताकर उसे इसी महीने में बंद कर दिया गया। इधर शनिवार को कार पार्किंग भी बंद कर दी गई है। यहां जो बोर्ड लगा है, उस पर लिखा है कि पार्किंग का अनुबंध निरस्त किया जा चुका है, ऐसे में पार्किंग का कोई पैसा नहीं लगेगा।

हालांकि तीन दिन पहले तक यहां दूसरे प्रवेश द्वार से जैसे ही कोई कार अंदर आती थी, उसे देखते ही पार्किंग संचालन से जुड़े युवक तुरंत कार के पास पहुंच जाते थे और पैसा लेकर ही कार को आगे जाने देते थे। जबकि पार्किंग के गेट पर ही लिखा था कि पिक एंड ड्रॉप का कोई पैसा नहीं लगेगा। इसके बाद भी युवक बिना कार चालक को पर्ची पकड़ो आगे नहीं जाने देते थे। अब पार्किंग बंद हो गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बनारस पर एक और वाराणसी सिटी स्टेशन पर बिछेंगी 2 अतिरिक्त लाइनें
रेलवे की ओर से वाराणसी सहित कई शहरों में ट्रेनों के संचालन विस्तार की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसमें बनारस स्टेशन पर एक रेल लाइन बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर 2 रनिंग लाइन बढ़ाई जाएगी। इसके बन जाने के बाद यहां ट्रेनों का संचालन भी बढ़ जाएगा। भारतीय रेलवे जारी योजना के तहत 2030 तक 48 प्रमुख शहरों में ट्रेनों की शुरुआती क्षमता को दोगुना करने को लेकर सूची तैयार किया गया है।

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बनारस स्टेशन पर क्षमता विस्तार के लिए 1 स्टेबलिंग लाइन का कार्य करवाया जाना है। इसके पूरा होने के बाद यहां अधिक गाड़ियों का संचालन हो सकेगा। वहीं, उन्होंने बताया कि वाराणसी सिटी स्टेशन पर क्षमता विस्तार की दिशा में दो अतिरिक्त लाइनों सहित 2 स्टेबलिंग लाइन और 1 डॉक लाइन बनाई जाएगी। इस तरह की सुविधा बढ़ने से रेल सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें