फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ropeway Varanasi: रोपवे कॉरिडोर के चार किमी दायरे में बनेगा नो काइट फ्लाइंग जोन, पतंग उड़ाने पर होगी कार्रवाई

Fri, 16 Jan 2026 04:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में रोपवे का संचालन होने के बाद पतंग उड़ाने पर कार्रवाई होगी। रोपवे कॉरिडोर को नो काइट फ्लाइंग जोन बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
Ropeway varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कैंट से गोदौलिया के बीच चार किमी रोपवे कॉरिडोर को नो काइट फ्लाइंग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है। रोपवे का संचालन शुरू होने के बाद पतंग उड़ाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में पतंग उड़ाने वालों को नोटिस देकर पुलिस उन पर प्रतिबंध लगाएगी। इस पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन


रोपवे के तारों पर अक्सर पतंगें फंसी दिखाई देती हैं, जिन्हें हटाने में रोपवे के सुरक्षा इंजीनियरों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। दरअसल, इस दायरे में पतंग उड़ने से रोपवे संचालन के समय दिक्कतें आएंगी। इसके लिए रोपवे ने आठ-आठ मीटर का कॉरिडोर बनाया है। कॉरिडोर के दायरे में पतंग नहीं उड़ाई जाएगी। 

पतंग के साथ इस्तेमाल होने वाला मजबूत मांझा भी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर सकता है। पतंग फंसने पर उड़ाने वाले उसे छुड़ाने के चक्कर में डोर को तेजी से खींचते हैं, जिससे तारों में कंपन की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: एलटी कॉलेज कैंपस में मंदिर के पास जुआ फड़ पर कैंट पुलिस का छापा, छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


इन सभी पहलुओं को देखते हुए नो काइट फ्लाइंग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की ओर से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से अनुमति ली जाएगी। इस काम में वीडीए को लगाया गया है। जिस प्रकार बाबतपुर एयरपोर्ट के आसपास निगरानी की जाती है, उसी प्रकार रोपवे कॉरिडोर के चार किमी दायरे की निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें