फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर अब लगेगा टैक्स: नगर निगम से लेना होगा कार्यक्रम का परमिशन, बुकिंग के लिए करें ये काम; जानें अपडेट

Mon, 24 Mar 2025 10:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में अब गंगा घाटों पर बिना परमिशन के कोई भी आयोजन नहीं हो सकेंगे। इसके लिए नगर निगम से आदेश लेना होगा। एक सप्ताह के अंदर मोबाइल एप बन जाएगा। इसी के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के लिए नगर निगम से लेना होगा परमिशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nagar Nigam Varanasi: नगर निगम ने गंगा किनारे घाटों पर धार्मिक, सामाजिक सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन का किराया तय कर दिया है। प्रति वर्गमीटर 880 रुपये शुल्क देना होगा। कार्यक्रम से 15 दिन पहले ही आवेदन करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। नई व्यवस्था एक सप्ताह में नगर निगम क्षेत्र के घाटों पर लागू होगी।

विज्ञापन


गंगा घाटों पर कार्यक्रम करने के लिए अब अनिवार्य रूप से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए स्मार्ट काशी मोबाइल ऐप के जरिये ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। आयोजनकर्ताओं भौतिक रूप से आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्मार्ट काशी मोबाइल ऐप के माध्यम से ही आयोजकों को घाट पर चयनित स्थल के फोटोग्राफ, आयोजनकर्ता के आधार कार्ड का विवरण अपलोड करना होगा। निर्धारित शुल्क 880 रुपये प्रति वर्ग मीटर के भुगतान के बाद जोनल अधिकारी सत्यापन करेंगे। 
विज्ञापन


जोनल अधिकारी की आख्या के आधार पर स्थल बुकिंग की अनुमति मिलेगी। प्रभारी अधिकारी राजस्व की तरफ से आदेश जारी किया जाएगा। जिसे आयोजनकर्ता अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें