फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्टाफ नर्स का अश्लील वीडियो किया वायरल..., शादी के बाद कर रहा था ब्लैकमेल; FIR दर्ज होने के बाद बाैखलाया

Mon, 24 Mar 2025 10:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

स्टाफ नर्स को ब्लैकमेल के आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उसने स्टाफ नर्स की वीडियो को वायरल कर दिया। पीड़िता के घरवालों ने एक बार फिर इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के कोतवाली के एक गांव निवासी स्टाफ नर्स को ब्लैकमेल करने और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने स्टाफ नर्स को झांसे में लेकर संबंध बनाया। उसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। 

विज्ञापन


इस मामले में जौनपुर में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। इसके बाद फिर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इस बारे में सुरियावां कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी स्टाफ नर्स है। पढ़ाई के दौरान सुरियावां कोतवाली के जोधापुर निवासी सूरज कुमार गौतम के साथ उनकी बेटी के करीबी रिश्ते हो गए। आरोपी ने झांसे में लेकर प्रयागराज में आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली। इसके बाद उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। 
विज्ञापन


उनको जानकारी हुई तो आरोपी के खिलाफ जौनपुर में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। इसके बाद भी आरोपी उनकी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें