वाराणसी में रिंग रोड फेज 2 पर खेवशीपुर गांव के सामने शनिवार की शाम कार की टक्कर से बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। एसडीएम के समझाने पर लोग शांत हुए।
खेवशीपुर गांव निवासी अमन कुमार (24) अपनी भतीजी भूमि (3) को लेकर बाइक से बाजार गया था। लौटते समय गांव के सामने रिंग रोड फेज 2 पर हरहुआ की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मासूम भूमि की मौत हो गई। जबकि अमन घायल हो गया। घायल युवक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना के बाद कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रिंग रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर एसडीएम राजातालाब उदय भान सिंह तथा सीओ सदर अखिलेश राय पहुंचे तो लोगों ने गांव के सामने अंडरपास बनाने की मांग की। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण माने। मासूम मां-बाप की इकलौती थी।